Sat, 16 May
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला, केशम और बंदर अब्बास में सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

IPL छोड़ने के लिए पैट कमिंस को मिला 113 करोड़ का ऑफर! क्रिकेट जगत में मची हलचल

विजय के नाम पर सस्पेंस, TVK के 107 विधायकों के इस्तीफे की धमकी से बड़ा उलटफेर

एक घर से मिले 5000 धारदार हथियार, 24 घंटे की रेड से पूरा देश दंग रह गया

कश्मीर बनेगा पाकिस्तान, हम फैसला करेंगे कि भारत को पानी देना है कि नहीं

चीन ने बदल दिया फलों का DNA, आलू को बना दिया सेब, बांस को बना दिया गन्ना

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस आईपीएल : IPL छोड़ने के लिए पैट कमिंस को मिला 113 करोड़ का ऑफर! क्रिकेट जगत में मची हलचल

Share: 

दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस आईपीएल (IPL) 2026 में अभी सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं. पिछले साल कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हैदराबाद ने दुनियाभर के लीग्स में खेलने के लिए कमिंस और ट्रेविस हेड को 94.3 करोड़ रुपये ऑफर किया था. वहीं अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कमिंस को राष्ट्रीय टीम के लिए उपलब्ध रहने के लिए 113 करोड़ रुपये ऑफर किया है.

कमिंस को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया 113 करोड़ का ऑफर

द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस को तीन साल के लिए 12 मिलियन डॉलर (करीब 113 करोड़ रुपये) का ऑफर दिया है. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि 2029 तक, खासकर टेस्ट मैचों में, कमिंस ऑस्ट्रेलियाई टीम को प्राथमिकता दें. ट्रैविस हेड को भी इसी तरह का ऑफर मिला है.

इस कॉन्ट्रैक्ट की खबर ऐसे समय में आई है, जब ऑस्ट्रेलिया को अगले 12 महीनों में 21 टेस्ट मैच खेलने हैं. इसमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के अलावा इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और भारत के अहम दौरे भी शामिल हैं.

चोट के बाद कमिंस ने की वापसी

यह भी पढ़ें-  कोहली और युवराज ने अपने दोस्त अमनप्रीत गिल के निधन पर दी प्रतिकिया, सोशल मीडिया पर लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

कमिंस पिछले साल जुलाई से ही लोअर बैक इंजरी की वजह से मैदान से बाहर चल रहे थे. कमिंस ने इस दौरान टी20 वर्ल्ड 2026 भी मिस किया. इसके बाद वो आईपीएल 2026 में हैदराबाद के लिए शुरूआती सात मैचों मे नहीं खेल पाए थे. कमिंस वापसी के बाद से हैदराबाद के लिए चार मैच खेल चुके हैं. उन्होंने चार मुकाबलों में चार विकेट झटके हैं.

कमिंस की टीम का प्रदर्शन इस साल शानदार रहा है. हैदराबाद ने 11 में से सात मुकाबले जीते हैं. हैदराबाद 14 अंको के साथ इस समय पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर है.

Tags :

Share News: 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें