Sat, 16 May
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला, केशम और बंदर अब्बास में सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

IPL छोड़ने के लिए पैट कमिंस को मिला 113 करोड़ का ऑफर! क्रिकेट जगत में मची हलचल

विजय के नाम पर सस्पेंस, TVK के 107 विधायकों के इस्तीफे की धमकी से बड़ा उलटफेर

एक घर से मिले 5000 धारदार हथियार, 24 घंटे की रेड से पूरा देश दंग रह गया

कश्मीर बनेगा पाकिस्तान, हम फैसला करेंगे कि भारत को पानी देना है कि नहीं

चीन ने बदल दिया फलों का DNA, आलू को बना दिया सेब, बांस को बना दिया गन्ना

पाकिस्तानी सेना की धमकी : कश्मीर बनेगा पाकिस्तान, हम फैसला करेंगे कि भारत को पानी देना है कि नहीं

Share: 

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर पर कब्जे की भी धमकी दी है। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (ISPR) के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को गीदड़भभकी दी है। उन्होंने कहा है कि कश्मीर एक दिन पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा और वहां से बहने वाली नदियों पर उनका नियंत्रण होगा। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी स्थिति में पाकिस्तान फैसला करेगा कि भारत को पानी देना है कि नहीं।

पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर को लेकर क्या कहा

रावलपिंडी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, "ये जो छह दरिया हैं। ये जो आते हैं, कश्मीर से आते हैं ना। 1960 में जब सिंधु जल संधि हुई थी, उसके अंदर यह पहली ऐसी संधि है, जिसके अंदर नदियों को बांटा गया था। तीन नदियों का पानी पाकिस्तान को और तीन नदियों का पानी हिंदुस्तान को दिया था। ऐसा इसलिए, क्योंकि वे एक विवादित क्षेत्र से आती हैं। वो विवाद आज भी मौजूद है। तो ये छह नदियां किसकी हैं, हमारी हैं। फिर फैसला किसे करना है, हम फैसला करेंगे कि पानी देना है कि नहीं देना है। ये है उन छह नदियों का अंतिम मुक्कदर।"

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ आत्मरक्षा की बात दोहराई

इस बीच ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारत ने सीमा पार से होने वाली पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ आत्मरक्षा के अपने अधिकार को दोहराया और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प लिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "आज हम ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मना रहे हैं। पूरी दुनिया ने पहलगाम आतंकवादी हमले को देखा। सीमा पार से आतंकवाद को प्रायोजित करने के लिए हमने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।"

Tags :

Share News: 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें